सिकंदर रजा ने अंतिम गेंद पर छीनी MS Dhoni से जीत, सीजन के सबसे रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीती PBKS

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन अपना 9वां मुकाबला खेला। यहाँ मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के ही घरेलु मैदान पर खेला गया था, लेकिन इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने उन्हें इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर शिकस्त दी। इस हार के बाद चेन्नई

By ·

MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आज पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन अपना 9वां मुकाबला खेला। यहाँ मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के ही घरेलु मैदान पर खेला गया था, लेकिन इसके बावजूद पंजाब किंग्स ने उन्हें इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर शिकस्त दी। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर फिसल गई हैं, और पंजाब किंग्स 10 अंको के साथ पांचवे स्थान पर आ गई हैं।

MS Dhoni ने चुनी पहले बल्लेबाजी

इस मुकाबले में MS Dhoni ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए। CSK के लिए डेवन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की नाबाद पारी खेली। यह पारी सिर्फ 52 गेंदों में आई और इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का भी लगाया। उनके साथ ही ऋतुराज गायकवाड ने 37 और शिवम दुबे ने 28 रनों की पारी खेली। अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने भी 4 गेंदों में 13 रन बनाए।

सिकंदर रजा ने छीनी जीत

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की तरफ से कोई भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली। यहाँ तक की अंतिम कुछ ओवरों तक भी मुकाबला चेन्नई के हाथों में था, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की। इस दौरान प्रभसिमरन ने 42 और लिविंगस्टोन ने 40 रनों की पारी खेली लेकिन फिर भी टीम को अंतिम ओवर में 9 रनों की जरुरत थी। ऐसे में पहली 5 गेंदों में उन्होंने 6 रन बना लिए। लेकिन अब अंतिम गेंद पर 3 रनों की जरुरत थी और सिकंदर रजा स्ट्राइक पर थे। उन्होंने इस गेंद पर एक शानदार शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री तक नहीं पहुंचा पाए। लेकिन इस दौरान उन्होंने 3 रन भागकर ले लिए और 4 विकेट से मैच जीत लिया।

Cric AMP · Quick view
View full