RCB की कप्तान Smriti Mandhana जीत के बाद हुई भावुक, वायरल वीडियो में इस खिलाडी को दिया जीत का श्रेय

Smriti Mandhana महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन की सबसे कमजोर कप्तान साबित हुई हैं। इस टूर्नामेंट में उन्हें पहले 5 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते आरसीबी की टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में जब इतनी मुश्किलों के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट मे

By ·

Smriti Mandhana महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन की सबसे कमजोर कप्तान साबित हुई हैं। इस टूर्नामेंट में उन्हें पहले 5 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते आरसीबी की टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में जब इतनी मुश्किलों के बाद उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीता, तो वह खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाई।

RCB की मजबूत वापसी

इस मुकाबले में Smriti Mandhana का बल्ला खामोश रहा। हालाँकि इस बार उन्होंने अपनी बेहतरीन कप्तानी से टीम को जीत दिलाई। टूर्नामेंट में पहली बार आरसीबी की टीम पॉवरप्ले में ही 3 विकेट लेने में कामयाब रही और टीम विपक्षी टीम को सिर्फ 135 रनों पर ढेर कर दिया। यह पहला मौका था, जब आरसीबी ने किसी टीम को ऑलआउट किया हो। इस दौरान सोफी डीवाइन, एलिसे पैरी, और आशा शोभना ने टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उन्होंने पहले 2 ओवर में ही 2 विकेट खो दिए। हालाँकि इसके बाद कनिका आहूजा और ऋचा घोष के बीच एक बड़ी पार्टनरशिप हुई। कनिका आहूजा ने इस मुकाबले में 46 रन बनाए। वहीँ ऋचा 31 रनों के साथ नाबाद रही, और टीम को जीत दिलाई।

Smriti Mandhana हुई भावुक

इस मुकाबले के बाद कप्तान स्मृति मंधाना काफी भावक नजर आई। मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने बताया की वह दूसरी पारी के दौरान काफी नर्वस थी। “यह मुश्किल था, हमने 7वें ओवर में कुछ विकेट गवा दिए थे। पर जिस तरह से कनिका और ऋचा ने बल्लेबाजी की, वह तारीफ़ के काबिल था। ख़ास तौर पर कनिका पर मुझे गर्व हैं,” मंधाना ने कहा।

यह भी पढ़ें: “प्लेऑफ में पहुँच गई” RCB ने जीता WPL 2023 का पहला मुकाबला, खुशी से झूम उठे फैंस ने बताया प्लेऑफ में पहुँचने का रास्ता

Cric AMP · Quick view
View full