Smriti Mandhana की इस चाल ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का खेल, RCB ने हारकर खड़ी कर दी MI के लिए बड़ी मुसीबत
Smriti Mandhana की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने आज इस टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि बावजूद इसके, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी न
Smriti Mandhana की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने आज इस टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि बावजूद इसके, स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने मुंबई इंडियंस का खेल पूरी तरह से बिगाड़ दिया।
मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीता मैच
इस टूर्नामेंट में पहली बार हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान उनके गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, और उन्होंने आरसीबी को 20 ओवर में सिर्फ 125 रन बनाने दिए। इस दौरान एमेलिया केर ने 3 व, नेट सीवर ब्रंट तथा वॉंग ने 2-2 विकेट झटके। इस दौरान आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 29 रन ऋचा घोष ने बनाए। वहीँ एलिस पैरी ने भी 29 रनों की ही पारी खेली।
मुंबई इंडियंस के लिए यह लक्ष्य आसान था। हालाँकि बावजूद इसके उन्हें 16.3 ओवर और 8 बल्लेबाज लगे इस टारगेट को हासिल करने में। इस दौरान एमेलिया केर ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीँ कनिका आहूजा ने 2 विकेट झटके।
Smriti Mandhana की इस चाल से बिगड़ा मुंबई इंडियंस का खेल
दरअसल, मुंबई इंडियंस की टीम के पास इस मुकाबले के साथ ही फाइनल में पहुँचने का मौका था। अगर वह इस लक्ष्य को 11.2 ओवर में हासिल कर लेते, तो वह लगभग फाइनल में पहुँच जाते। उनसे आगे जाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 40 से अधिक रनों की जीत दर्ज करनी पड़ती। हालाँकि Smriti Mandhana की शानदार कप्तानी की वजह से मुंबई इंडियंस को यह टारगेट चेज करने में 16.3 ओवर लगे। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस की टीम यही उम्मीद कर सकती हैं कि, दिल्ली कैपिटल्स आज का मुकाबला हार जाए।