Smriti Mandhana ने आते ही संभाला चार्ज, मैदान पर उतरते ही जड़ दिए 5 चौके एक छक्का, VIDEO वायरल
Smriti Mandhana: महिला आईपीएल के अंदर आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शेफाली
Smriti Mandhana: महिला आईपीएल के अंदर आज दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शेफाली वर्मा ने 45 गेंद पर ताबड़तोड़ 84 रन की पारी खेली, तो वही मैग लैनिंग ने 43 बॉल पर ताबड़तोड़ 72 रन की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत काफी अच्छी रही और कप्तान स्मृति मंधाना ने आते ही बिना देरी किए ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिए।
Smriti Mandhana की ताबड़तोड़ पारी
स्मृति मंधाना ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज के रूप में 23 बॉल पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि अपनी पारी को स्मृति मंधाना और आगे नहीं बढ़ा पाई, और एलिस कैप्सी की बॉल पर शिखा पांडे के हाथों कैच हो गई। यह खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम 13 ओवर में 96 रन बनाकर जीत के लिए संघर्ष कर रही थी।
Skipper @mandhana_smriti is on a mission 🫡
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 5, 2023
Some delightful strokes inside the powerplay as #RCB move to 54/1 after 6 overs
Follow the match ▶️ https://t.co/593BI7xKRy#TATAWPL | #RCBvDC pic.twitter.com/yYP6GdVtwK
महिला आईपीएल की सबसे महंगा खिलाड़ी है स्मृति मंधाना
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि आरसीबी के कप्तान स्मृति मंधाना को महिला आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया के दौरान 3.4 करोड रुपए में खरीदा गया था। इसके साथ ही इन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी करने का भी मौका मिला। अपनी इस पारी से इन्होंने यह साबित कर दिया है, कि क्यों इन्हें महंगे प्राइस पर खरीदा गया है। हालांकि आज शायद यह अपनी टीम को नहीं जीता पाएगी। स्मृति मंधाना की इस ताबड़तोड़ पारी का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है आप भी यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर आसानी से देख सकते हैं।