Grace Harris का तूफानी छक्का देखकर उड़े स्मृति मंधाना के होश, वायरल हुआ वीडियो

Grace Harris: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला आरसीबी व यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि इस मुकाबले में बेशक आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक समय ग्रेस हैरिस ऐसी बल्लेब

By ·

Grace Harris: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला आरसीबी व यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालाँकि इस मुकाबले में बेशक आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक समय ग्रेस हैरिस ऐसी बल्लेबाजी कर रही थी, उन्हें देखकर स्मृति मंधाना के भी होश उड़े हुए थे।

RCB की मजबूत गेंदबाजी

इस मुकाबले में पहली पारी के दौरान आरसीबी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। टूर्नामेंट में पहली बार वह किसी टीम को ऑलआउट करने में कामयाब रहे। आरसीबी की और से एलिस पैरी ने सर्वधिक 3 विकेट लिए। वहीँ सोफी डीवाइन और आशा सोभना को 2-2 विकेट मिले। इस दौरान यूपी वारियर्स की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्द्धशतक का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

Grace Harris की तूफानी बल्लेबाजी

इस मैच में ग्रेस हैरिस ने यूपी वारियर्स के लिए सर्वाधिक 46 रन बनाए। हैरिस को काफी छोटे स्कोर पर एक जीवनदान मिला था, और इसका उन्होंने खूब फायदा उठाया। अपनी 46 रनों की इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान एक छक्का इतना विशाल था, की किसी को भी इसे देखकर यकीन नहीं हुआ। खुद स्मृति मंधाना के होश उनकी बल्लेबाजी देखकर उड़े हुए थे।

Cric AMP · Quick view
View full