बेटे जब तुम अंडर-19 में थे, तुम्हारा बाप टेस्ट प्लेयर था,” पाकिस्तानी क्रिकेटर की भद्दी टिप्पणी का Virat Kohli ने दिया जवाब

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट इतिहास कितना पुराना हैं, यह किसी भी क्रिकेट फैन से छिपा नहीं हैं। पिछले करीब एक दशक से भारत और पाकिस्तान के मैचों में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा हैं, वह पूर्व भारतीय कप्तान Virat Kohli ही हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि [...]

By ·

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट इतिहास कितना पुराना हैं, यह किसी भी क्रिकेट फैन से छिपा नहीं हैं। पिछले करीब एक दशक से भारत और पाकिस्तान के मैचों में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा हैं, वह पूर्व भारतीय कप्तान Virat Kohli ही हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत पसंद हैं। यहाँ तक की वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन भी पाकिस्तान के खिलाफ ही हैं।

सोहेल खान की Virat Kohli पर भद्दी टिप्पणी

विराट कोहली अपने शुरूआती समय से ही भारतीय टीम के सबसे अग्रेसिव खिलाड़ियों में माने जाते थे। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों में कई बार उनकी झड़प पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हुई हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेल खान एक ऐसी ही झड़प का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, 2015 में वर्ल्डकप के एक मैच के दौरान उन्होंने कोहली पर एक भद्दी टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया की कोहली ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया था, और जब वे खुद पर काबू नहीं रख पाए तब उन्होंने कहा, “बेटा जब तू अंडर-19 खेल रहा था ना, तेरा बाप टेस्ट प्लेयर था।”

Virat Kohli ने 8 साल बाद इस अंदाज में दिया जवाब

सोहेल खान की इस भद्दी टिप्पणी का जवाब Virat Kohli ने अपने बल्ले से दिया। गौरतलब हैं कि, सोहेल खान का करियर उसके बाद कुछ ख़ास नहीं रहा, और वे पाकिस्तान के लिए सिर्फ 27 टेस्ट मैच खेल सके। वहीँ दूसरी और विराट कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक दर्ज हैं, और उनका करियर अब भी चल रहा हैं। इसके साथ ही अब उन्हें सदी के सबसे महान बल्लेबाज के रूप में देखा जाता हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full