श्रीसंत ने वर्ल्ड कप के लिए भुवी को दी खास सलाह, बस एक बात मान लो 19वें ओवर में रन नहीं बनेंगे
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म इस सीजन टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया कप और टी20 सीरीज मे भुवनेश्वर कुमार की जमकर पिटाई हुई थी। .भुवी को पावर प्ले में अच्छा खेलने वाला माना जाता है लेकिन वह डेथ ओवरों में विकेट गंवाकर बेसि
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म इस सीजन टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी हुई है। भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया कप और टी20 सीरीज मे भुवनेश्वर कुमार की जमकर पिटाई हुई थी। .भुवी को पावर प्ले में अच्छा खेलने वाला माना जाता है लेकिन वह डेथ ओवरों में विकेट गंवाकर बेसिक गेंद को कन्वर्ट नहीं कर पाते। चाहे 18वीं ओवर हो या 19वीं,वो काफी रन लुटवा चुके हैं। भुवी की खराब फॉर्म ने भारत को एशिया कप जीतने से रोक दिया।
हालांकि भुवी की काबिलियत को सभी जानते हैं। जिस तरह से वह गेंद को स्विंग कराते हैं और विकेट चटकाते है वैसा कोई और भारतीय गेंदबाज नही कर पाता है। यही वजह है कि अपनी खासियत की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया। दूसरी ओर, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने भुवी को उनकी खराब फॉर्म के लिए प्रोत्साहित किया और उम्मीद जताई कि भुवी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। श्रीसंत ने भुवी को खास मैसेज भी दिया।
आप जानते ही होंगे कि श्रीसंत 2007 टी20 वर्ल्ड कप टीम में थे। इसके अलावा वह 2011 विश्व कप टीम में भी थे। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे भुवनेश्वर कुमार की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,“भुवी ने अपनी घूमती गेंदों से दुनिया के कई धुरंधर बल्लेबाजों को परेशान किया है। अगर वह अच्छी गेंद फेंकते हैं, तो उसके हिट होने की संभावना 60 से 70% है।कभी कभी इन गेंदों से विकट मिल जाती है तो कभी कभी पिटाई भी पड़ती है।
श्रीसंत ने कहा ऑस्ट्रेलिया की पिचें हार्ड होती हैं
जिस तरह हम बल्लेबाज़ी से दिनेश कार्तिक का साथ देते हैं, उसी तरह हमें भी भुवनेश्वर कुमार का साथ देना चाहिए। भुवी गेंदों को अच्छी तरह से स्विंग करते हैं, लंबी अच्छी बैक ऑफ लेंथ गेंद हैं साथ अच्छी डिलीवरी करते हैं। इन सब के अलावा, उसके पास नक्कल बॉल है। ऑस्ट्रेलिया की पिचें हार्ड होती है अगर वह
वहां अच्छे एरिया में गेंद डालते हैं और विकेट को हिट करते हैं तो उन्हे ज़रूर सफ़लता मिलेगी।”
श्रीसंत ने भुवनेश्वर को एक खास संदेश भी देते हुए कहा, “अगर भुवी मेरी बात सुन रहे हैं तो मैं उनसे कहता हूं कि कभी भी अपनी क्षमताओं पर संदेह न करें। उन्हें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना चाहिए। कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना बंद कर दें क्योंकि आप सोशल मीडिया पर टिप्पणियां देखते हैं। सोशल नेटवर्क पर, आप अपने खराब प्रदर्शन के वीडियो देखते हैं जो आपके आत्मविश्वास को हिला सकते हैं, इसलिए आप भ्रमित हो सकते हैं।
खुद पर विश्वास करना न भूलें
आपको अपने में कमी नजर आ सकती है। हर कोई ऐसे दौर से गुजरता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था।इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि आप अब तक जिस ताकत में कामयाब हुए हैं, जिस ताक़त ने आपको यहां तक पहुंचाया है उसे बैक करें और खुद पर विश्वास करना कभी न भूलें।”
श्रीसंत ने आगे कहा: “मुझे यकीन है कि भुवनेश्वर ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमेशा सही करने की कोशिश करें। जब वह मेरे साथ थे तो मैंने उनमें यह देखा था।”