RR के तूफ़ान में उड़ी SRH, रॉयल्स ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, संजू सेमसन ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
SRH vs RR: आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया हैv इस मैच के अंदर कई बेहतरीन रिकॉर्ड बने हैं। आइए जानते हैं इनके ब
SRH vs RR: आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया हैv इस मैच के अंदर कई बेहतरीन रिकॉर्ड बने हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन ही बना सकी।
SRH vs RR मैच में बने कई रिकॉर्ड
आईपीएल के अंदर राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में जोस बटलर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इनके आगे अब सिर्फ संजू सैमसन है जिनके 131 छक्के है। जोस बटलर के 112 छक्के हो गए हैं।
इस मैच के अंदर रॉयल्स की टीम ने पावर प्ले के अंदर 85 रन एक विकेट के नुकसान पर बनाएं। यह आईपीएल के पावर प्ले में इनका सबसे बड़ा स्कोर है।
आईपीएल के पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा बार 50 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जोश बटलर क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
जोस बटलर ने आईपीएल केरियर का 16वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से सिर्फ 22 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली।
संजू सैमसन ने पिछले 4 आईपीएल से लगातार पहले मैच में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है ।
74(32) बनाम सीएसके 2020
119(63) बनाम पीबीकेएस 2021
55(27) बनाम एसआरएच 2022
50*(28) बनाम SRH 2022
यह भी पढ़े – Jos Buttler ने उड़ाए गेंद के परखच्चे, 20 गेंदों में फोड़ डाली IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, देखें वीडियो