VIDEO: कैमरे में रिकॉर्ड हो गया वरना कोई यकीन नहीं करता, Steve Smith ने पकड़ा पुजारा का अविश्वनीय कैच
Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे दिन 75 रन का टारगेट मिला है। ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी। भारतीय टीम की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों ने कुछ खास [...]
Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीसरे दिन 75 रन का टारगेट मिला है। ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी। भारतीय टीम की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के सामने संघर्ष नहीं कर पाया। इसी बीच चेतेश्वर पुजारा के आउट होने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
Steve Smith का शानदार कैच
दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम जल्दी आउट हो गई। उसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया ।चेतेश्वर पुजारा ने भारत की तरफ से 59 रनों की पारी खेली, और उसके बाद यह नाथन लियोन की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों आउट हो गए। स्टीव स्मिथ द्वारा विकेट के पीछे लिया गया कैच अब वायरल हो रहा है।
Bill Lawry calls the Catch of the Century! 😂😂 #IndvsAus #INDvsAUSTest #SteveSmith pic.twitter.com/BE12Ke5V5Q
— Derek Wells (@DerekWells427) March 2, 2023
वायरल हो रहे वीडियो के अंदर आप देख पाएंगे कि पुजारा के बल्ले से लगने के बाद विकेटकीपर के साइड में खड़े स्टीवन स्मिथ के हाथों में चली गई। इस बॉल को पेड़ से रोकने की कोशिश उनके विकेटकीपर ने की थी, लेकिन स्टीव स्मिथ ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर बिल लोरी ने इस कैच को सेंचुरी का कैच करार दिया है।
यह भी पढ़ें: Steve Smith ने भारत पर लगाए बेईमानी के आरोप, अश्विन ने दिया मुहंतोड़ जवाब