जडेजा-अश्विन से डरे कंगारू कप्तान Steve Smith, तीसरे टेस्ट से पहले दिया चौंकाने वाला बयान

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारतीय टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी हैं। पहले दो मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद, अब तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से शुरू होगा। इस मैच से पहले पैट कमिंस कुछ पारिवारिक कारणों के चलते देश लौट चुके है

By ·

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारतीय टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी हैं। पहले दो मुकाबलों में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद, अब तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से शुरू होगा। इस मैच से पहले पैट कमिंस कुछ पारिवारिक कारणों के चलते देश लौट चुके हैं। ऐसे में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया हैं। लेकिन, स्मिथ तो मैच से पहले भारतीय टीम से डरे हुए नजर आ रहे हैं।

जडेजा-अश्विन भारत के सबे बड़े हथियार

दरअसल पहले दो मैचों में रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन, भरत की जीत की सबसे अहम कड़ी रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कंगारू टीम के सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में तो जडेजा ने 7 और अश्विन ने 3 विकेट झटककर टीम को सिर्फ 113 रन पर पवैलियन भेज दिया था। बल्लेबाजी में भी दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्दा रहा हैं, और भारतीय टीम को बड़ा स्कोर करने में मदद मिली हैं।

जडेजा-अश्विन से डरे Steve Smith

अब कंगारू कप्तान तीसरे टेस्ट से पहले भी इन दोनों खिलाड़ियों से डरे हुए नजर आ रहे हैं। मैच से पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपना डर जाहिर भी किया।

“ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी टीमों के लिए खतरा साबित होते हैं। ये बल्लेबाजों के कुछ समझ पाने से पहले ही टीम को बैकफुट पर कर देते हैं। हमें इंदौर टेस्ट में इन दोनों से ख़ास सतर्क रहना होगा। भारत पहले ही इस सीरीज में आगे हैं, इसलिए उनका आत्मविश्वास भी अधिक होगा। वे हमसे गलतियाँ करवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस बार हमें धीमा खेलन होगा,” स्मिथ ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full