INDvsAUS टेस्ट सीरीज से पहले बौखलाया ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी, भारत पर लगाया मैदान पर ऐसी चीटिंग करने का आरोप
INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि इसी के बाद यह डिसाइड होगा कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी अथवा नहीं। इस सीरीज के बारे में क
INDvsAUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 9 फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि इसी के बाद यह डिसाइड होगा कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी अथवा नहीं। इस सीरीज के बारे में कई प्रकार के बयान अलग-अलग दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा दिए जा रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने भारत के ऊपर बेईमानी का आरोप लगाया है और इसको लेकर एक बयान भी दिया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पेट कमिंस की कप्तानी में 18 सदस्यी टीम लेकर भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार है। स्टीव स्मिथ के अनुसार भारत के खिलाफ यह सीरीज बहुत ही अहम रहने वाली है। इन्होंने बयान देते हुए कहा कि, “यह सीरीज बहुत बड़ी सीरीज है और मुझे नहीं पता कि भारत के खिलाफ सीरीज में क्या होने वाला है। मैं वहां पर कभी नहीं जीत पाया, मैं दो बार भारत में टेस्ट खेलने गया हूं और वहां पर खेलना हमेशा ही बहुत मुश्किल होता है, लेकिन हमारे खिलाड़ी इस बार पूरी तरीके से तैयार है।”
पेट कमिंस ने बीसीसीआई के बारे में भी बयान देते हुए कहा कि, “जब हम इंग्लैंड में खेलने चाहते हैं तो वहां पर दो अभ्यास मैच किसी भी टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले खेले जाते हैं, लेकिन इस बार भारत के दौरे पर हमें कोई भी प्रैक्टिस मैच खेलने को नहीं मिलेगा, हमें यकीन है कि वहां पर हमें घास वाली विकेट नहीं मिलेगी जैसा पिछली बार हुआ था और हमें बेहतर पिच और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।”
INDvsAUS टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच: 9th-13th फरवरी- नागपुर
दूसरा मैच: 17th – 21st फरवरी- दिल्ली
तीसरा मैच: 1st – 5th फरवरी- धर्मशाला
चौथा मैच: 9th – 13th फरवरी- अहमदाबाद