Rinku Singh के 5 छक्कों पर आया सुहाना खान का दिल, शाहरुख खान ने गले लगकर दी बधाई

Rinku Singh: आईपीएल में रविवार को इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहाँ विजेता का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। यह मुकाबला पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया था। हैरानी की बात यह थी की इस मैच में दोनों ही टीमों के पास अपने रेगुलर कप्तान

By ·

Rinku Singh: आईपीएल में रविवार को इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया, जहाँ विजेता का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। यह मुकाबला पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया था। हैरानी की बात यह थी की इस मैच में दोनों ही टीमों के पास अपने रेगुलर कप्तान नहीं थे। ऐसे में गुजरात की कप्तानी राशिद खान और कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी नितीश राणा कर रहे थे।

मुश्किल में थी KKR

इस मैच में अंतिम समय तक किसी को भी उम्मीद नहीं थी, कि कोलकाता की टीम इस मुकाबले को जीत सकती हैं। गुजरात टाइटन्स ने पहले ही उन्हें 205 रनों का लक्ष्य दिया था। जहाँ विजय शंकर ने मात्र 24 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

वहीँ कोलकाता नाईट राइडर्स को शुरुआत भी अच्छी नहीं मिली थी। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में निपट गए थे। ऐसे में वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में 83 रनों की पारी खेलकर कोलकाता की पारी को संभाला जरुर, लेकिन जीत अब भी काफी दूर थी। यहाँ तक की अंतिम ओवर में ही टीम को 29 रनों की दरकार थी। ऐसे में रिंकू सिंह सामने आये और अंतिम 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़े। रिंकू सिंह ने हार के मुंह से जीत को खींच कर KKR की झोली में डाल दिया था।

Rinku Singh की बल्लेबाजी पर फ़िदा हुई सुहाना खान

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

रिंकू सिंह की इस पारी से जुड़ा पोस्ट कोलकाता नाईट राइडर्स के आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर भी किया गया था। जहाँ टीम के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कमेंट में “Unreal” लिखा। वहीँ मैच के बाद शाहरुख़ खान ने भी रिंकू सिंह को गले से लगाया और उन्हें जीत की बधाई दी।

Cric AMP · Quick view
View full