VIDEO: कैच पकड़ने के चक्कर में Suryakumar Yadav हुए बुरी तरह चोटिल, और बढ़ी कप्तान रोहित शर्मा की मुश्किल
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से बेहद परेशान रही हैं, जिसके असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले ही मैच में 8 विकेट से हार दर्ज की, जबकि दूसरा मैच भी वह 7 विकेट से हारे। ऐसे में रोहित शर्मा की मुश्किल [...]
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से बेहद परेशान रही हैं, जिसके असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले ही मैच में 8 विकेट से हार दर्ज की, जबकि दूसरा मैच भी वह 7 विकेट से हारे। ऐसे में रोहित शर्मा की मुश्किल एक बार फिर से बढ़ गई हैं, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला में सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हो गए हैं।
Suryakumar Yadav हुए चोटिल
यह घटना मैच में 17वें ओवर के दौरान हुई, जब अक्षर पटेल ने एक छक्का लगाया। गेंद सीधी सूर्यकुमार यादव के हाथों में गई, लेकिन उनके हाथों से छिटक गई। इसके बाद गेंद उनके मुंह पर लगी और फिर बाउंड्री के बाहर चली गयी। ऐसे में अक्षर पटेल को तो छक्का मिल गया, लेकिन सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए। वह दर्द से परेशान थे इसलिए उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। वहीँ कप्तान रोहित शर्मा इससे काफी परेशान नजर आये।
दरअसल सूर्यकुमार यादव से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम कई खिलाड़ियों को चोट की वजह से खो चुकी हैं। जसप्रीत बुमराह इस पूरे टूर्नामेंट से चोट के चलते बाहर हैं। झाई रिचर्डसन चोट के चलते टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। जोफ्रा आर्चर भी पिछले दो मैचों से खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
सूर्यकुमार यादव को लगी आंख में गेंद pic.twitter.com/fZsu2KwH7U
— LUCKY SINGH (@LokeshS30714400) April 11, 2023
मैच का हाल
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया था। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने पहली पारी में 172 रन बनाये और 19.4 ओवर में ऑल-आउट हो गए। इस दौरान कप्तान डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों में 51 रनों की धीमी पारी खेली। वहीँ अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 54 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए जैसन और चावला ने 3-3 विकेट लिए।