“मुझे संजू सेमसन के तांत्रिक का नंबर चाहिए…!” Suryakumar Yadav हुए 0 पर आउट तो फैंस ने लगाई फटकार, कहा – कब मिलेगा संजू को मौका

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच में 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-1 से गवा दी है। सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा खराब रही है। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव मिचेल स्टार्क की बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। [...]

By ·

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच में 3 मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-1 से गवा दी है। सूर्यकुमार यादव के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा खराब रही है। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव मिचेल स्टार्क की बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच के अंदर विशाखापट्टनम में मिचेल स्टार्क की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। तीसरे मैच में भी इनको मौका दिया गया लेकिन चेन्नई के स्टेडियम पर फिर से पहले ही बॉल पर बिना कोई खाता खोले आउट हो गए। इस बार गेंदबाज अलग था लेकिन सूर्यकुमार यादव की परफॉर्मेंस पिछले मैच जैसी ही रही। इनके इस प्रकार के प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर लोग इन पर जमकर गुस्सा कर रहे हैं।

Suryakumar Yadav ने लगाई 0 पर आउट होने की हैट्रिक

टी20 क्रिकेट के अंदर सूर्यकुमार यादव को भारतीय 360 डिग्री के नाम से जाना जाता है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से यह दर्शकों को जमकर एंटरटेन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में इनका बल्ला 1 रन भी नहीं बना सका। इनको लगातार तीन मौके दिए गए लेकिन हर बार रिजल्ट जीरो ही आया। वनडे क्रिकेट के अंदर इनके इस प्रकार से फ्लॉप होने की वजह से भारतीय क्रिकेट प्रेमी बहुत ज्यादा नाराज हैं और सोशल मीडिया पर इनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक नजर डालते हैं कुछ वायरल ट्वीट्स पर

यह भी पढ़ें – Shubman Gill ने छोड़ा लड्डू कैच, गुस्से में तिलमिलाएं हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा, रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full