IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने लिया ऐसा कैच, देखता रह गया पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में ज्यादा रन नहीं बना सके। हालाँकि उन्होंने फील्डिंग में कई ऐसे कारनामे किये, जिसके चलते पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम उन्हें देखता रह गया। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर लिया हैरतअंगेज कैच सूर्यकुम
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में ज्यादा रन नहीं बना सके। हालाँकि उन्होंने फील्डिंग में कई ऐसे कारनामे किये, जिसके चलते पूरा नरेंद्र मोदी स्टेडियम उन्हें देखता रह गया।
सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर लिया हैरतअंगेज कैच
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंदों में 24 रन बनाए। हालाँकि उनका महत्वपूर्ण योगदान फील्डिंग में रहा, जहाँ उन्होंने मैच में कुल 3 कैच पकड़े। इस दौरान 9 वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने बाउंड्री पर ऐसा कैच लिया की हर कोई देखता रह गया। उन्होंने मिचल सेंटनर के शॉट के सिक्स के लिए जाते शॉट को उछलकर एक हाथ से पकड़ लिया। इस दौरान जमीन पर भी उनका एक ही पैर टिका, पर उन्होंने कमाल का संतुलन बनाया।
इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने ग्लेंन फिलिप्स का भी एक कमाल का कैच पकड़ा था, और उन्हें पवैलियन लौटने के लिए मजबूर कर दिया था।
Ridiculous catch by Surya.pic.twitter.com/8HKwzmj0r5
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 1, 2023
IND vs NZ: भारत ने दर्ज की 168 रनों से विशाल जीत
इस मैच में भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इस दौरान भारत के लिए शुभमन गिल ने 126 रनों की नाबाद पारी खेली। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 12 ओवरों में सिर्फ 66 रनों पर ढेर हो गयी। इस दौरान कप्तान हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए 4 विकेट झटके। वहीँ, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और शिवम मावी को 2-2 विकेट मिले।
यह भी पढ़ें: