न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट मैच हारी टीम श्रीलंका, भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, 7 जून को इस टीम के साथ खेलेगी WTC Final
WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अंतिम मुकाम पर आ गई है। इस टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज खत्म हो जायेगा। इस ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चल रही है और 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 32 रन [...]
WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अंतिम मुकाम पर आ गई है। इस टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज खत्म हो जायेगा। इस ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चल रही है और 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 32 रन की बढ़त हासिल कर ली है। वही दूसरी तरह न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज में पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम का WTC Final में जाने का रास्ता साफ़ हो गया है।
WTC Final में भारत का टिकट हुआ पक्का
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अगर श्रीलंका की टीम इस सीरीज के दोनों टेस्ट मैच जीत जाती तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता। अब न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही भारतीय टीम की यह चिंता खत्म हो गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे अंतिम मुकाबले में अगर मैच ड्रॉ हो जाता है अथवा भारतीय टीम हार जाती है इसके बाद भी भारतीय टीम के फाइनल में जाने की संभावना बनी हुई है।
न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही यह पक्का हो गया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 7 जून 2023 को खेला जाएगा। लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाला यह मुकाबला सभी के लिए बेहद यादगार रहने वाला है।
यह भी पढ़े – Virat Kohli ने मैदान पर ही कर दी शुभमन गिल के साथ बदतमीजी, जोर से मरोड़ दिया हाथ, Video हो गया वायरल