Test Ranking: दिल्ली टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया को मिला बड़ा तोहफा, ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर टेस्ट रैंकिंग में पहुँची टॉप पर!
Test Ranking: वर्तमान में जो भारतीय क्रिकेट टीम है वह विश्व की सभी टीमों से ज्यादा ताकतवर नजर आ रही है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया को हरा दिए हैं। ज्यादातर विदेशी टीमें भारत
Test Ranking: वर्तमान में जो भारतीय क्रिकेट टीम है वह विश्व की सभी टीमों से ज्यादा ताकतवर नजर आ रही है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया को हरा दिए हैं। ज्यादातर विदेशी टीमें भारतीय टीम के सामने टिक नहीं पा रही हैं। भारत में आकर भारत को हराना तो बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कंगारुओं को 6 विकेट से हरा दिया। इसका फायदा भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में हुआ है। अब भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की नंबर वन टीम बन गई है।
तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बनी भारतीय टीम!
जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट हुआ था तो जीत के बाद आईसीसी ने गलती से एक टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी थी। जिसमें टीम इंडिया को पहले नंबर पर बताया था। लेकिन 6 घंटे के बाद आईसीसी ने अपनी गलती सुधारते हुए टीम इंडिया को वापस दूसरे नंबर पर कर दिया था। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 1 पॉइंट पीछे चल रही है ऐसे में दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम को एक पॉइंट मिला है जबकि ऑस्ट्रेलिया का 1 पॉइंट कम हो जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम 121 अंकों के साथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर आ गई है।
Test Ranking में भारत पहुँच जायेगा टॉप पर
हालांकि आईसीसी ने अभी इसके बारे में ऑफिशियल घोषणा नहीं की है लेकिन जल्दी ही हमें इसके बारे में ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने को मिल जाएगा। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 4-0 से हरा देता है तो भारतीय टीम के रेंटिंग पॉइंट 124 हो जाएंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के रेंटिंग पॉइंट 117 रह जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज को जीतने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर एक की कुर्सी पर बैठ जाएगी।
यह भी पढ़े: