LSG को विस्फोटक पारी से जीत दिलाने वाला खिलाड़ी हुआ चोटिल, टूर्नामेंट से हुआ बाहर! केएल राहुल के उड़े होश
LSG: आई पी एल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। लखनऊ के सभी खिलाड़ियों ने इस जीत में अपना मह
LSG: आई पी एल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। लखनऊ के सभी खिलाड़ियों ने इस जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने इस मुकाबले के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाएं।
मार्कस स्टोइनिस ने केवल 40 गेंद खेलकर 72 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस प्रदर्शन में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के भी जड़े जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। लेकिन मैच पूरा होने के बाद उनकी इंजरी से लेकर कुछ अपडेट मिला है जो लखनऊ की टीम के लिए समस्या बन सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में..
मार्कस स्टोइनिस बॉलिंग करते हुए चोटिल हुए
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के मुकाबले में जब मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी कर रहे थे तो उनकी अंगुली में चोट लग गई थी। जब मार्कस स्टोइनिस अपना दूसरा ओवर कर रहे थे तो वे अर्थव तायडे के शॉट को रोकने का प्रयास कर रहे थे जिसकी वजह से उनकी उंगली पर एक जोरदार झटका लगा जिसकी वजह से वह दर्द के मारे तुरंत घुटनों पर गिर गये। उंगली में चोट लगने के कारण वह बची हुई गेंद भी नहीं करा सके। उन्हें चोट लगने के बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा लेकिन जब उससे भी बात नहीं बनी तो मार्कस स्टोइनिस को मैदान से बाहर ले जाया गया। इस मामले की ताजा अपडेट उनके स्कैन को लेकर है। इस बारे में मार्कस स्टोइनिस में खुद मैच के बाद कहा। मार्कस स्टोइनिस ने मैच के बाद कहा कि,
यह बेहतर है लेकिन चोट का पता लगाने के लिए स्कैन कराना होगा।