शनिवार को हुए 2 मुकाबलों के बाद में Points Table में मची हलचल, पंजाब ने सबको चौंका दिया, RCB की हुई जबरदस्त वापसी, देखे नई टेबल
IPL 2023 Points Table: 15 अप्रैल को आईपीएल 2023 के दो मुकाबले एक ही दिन खेले गए। दोपहर बाद को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। वही शाम के समय पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में मैच खेला गया। दोनों ही टीमों को इस जीत की वजह [...]
IPL 2023 Points Table: 15 अप्रैल को आईपीएल 2023 के दो मुकाबले एक ही दिन खेले गए। दोपहर बाद को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। वही शाम के समय पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में मैच खेला गया। दोनों ही टीमों को इस जीत की वजह से 2-2 अंक हासिल हुए हैं। आइए देखते हैं कि प्वाइंट्स टेबल में इन दोनों टीमों की जीत के बाद में क्या बदलाव हुए हैं।
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की जबरदस्त वापसी
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मुकाबले खेले हैं। जिसमें दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में इस समय सातवें स्थान पर मौजूद है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 151 रन ही बना पाई।
पंजाब के हाथों हारी लखनऊ सुपरजाइंट्स
लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम की बात करें तो अब तक इन्होंने आईपीएल 2023 में 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 3 जीत और दो हार के साथ इस समय पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में केएल राहुल की विस्फोटक पारी की मदद से 8 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की टीम ने सिकंदर रजा और शाहरुख खान की धमाकेदार पारियों की बदौलत 161 रन बनाकर 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस समय पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के अंदर पांच मैच में तीन जीत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।
Points Table की स्थिति
पॉइंट्स टेबल के अंदर इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम चार में से तीन मुकाबले जीतकर सबसे अच्छी नेट रन रेट के साथ में पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अभी तक इस आईपीएल में खाता नहीं खुला है और वह दसवें स्थान पर मौजूद है।
यह भी पढ़े – IPL 2023 में Virat Kohli और Mark Wood का कहर, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में मचा कोहराम, देखे नई लिस्ट