वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर SRH में धमाल मचा सकते है ये 3 खिलाड़ी, टीम में बदलाव की है बेहद जरुरत
SRH: इस बार का आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं चल रहा है। हैदराबाद के अभी तक के 7 मैच कंप्लीट हो गए हैं जिसमें से हैदराबाद केवल दो मैच जीती है। अंक तालिका में हैदराबाद नौवें स्थान पर है। इसी दौरान वॉशिंगटन सुंदर जो हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं वह हैमस्ट्रिंग इंजरी [..
SRH: इस बार का आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं चल रहा है। हैदराबाद के अभी तक के 7 मैच कंप्लीट हो गए हैं जिसमें से हैदराबाद केवल दो मैच जीती है। अंक तालिका में हैदराबाद नौवें स्थान पर है। इसी दौरान वॉशिंगटन सुंदर जो हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर एक अच्छे स्पिन ऑलराउंडर है। वह गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी करने की क्षमता रखते हैं। इस सीजन में उन्होंने अपने बल्ले से काफी रन बटोरे हैं। उनके जाने से हैदराबाद की टीम का मैनेजमेंट बिगड़ा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो वाशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में..
संजय यादव
वॉशिंगटन सुंदर की जगह जिस खिलाड़ी का सबसे पहला नाम आता है वह संजय यादव है। आपको बताना चाहेंगे कि इस खिलाड़ी ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में 452 रन बनाए हैं और इसी के साथ उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी की है। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी मिला है। संजय यादव पहले आईपीएल का हिस्सा भी रह चुके हैं। आई पी एल 2022 के मेगा ऑप्शन में संजय यादव को मुंबई इंडियंस की तरफ से ₹5000000 में खरीदा गया था। लेकिन उस आईपीएल में संजय यादव को केवल डेब्यू मैच खेलने का ही मौका दिया गया था फिर उसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया।
श्रेयस गोपाल
वॉशिंगटन सुंदर की जगह दूसरे नंबर पर श्रेयस गोपाल का नाम आता है। श्रेयस गोपाल को आईपीएल का काफी अनुभव है। उन्होंने 2018 और 2019 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेला है और काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। आपको बता दें श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। यह खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
तनुष कोटियन
तीसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है वह तनुष कोटियन है। तनुष कोटियन ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर है। यह खिलाड़ी भी वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं। यह खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हैं।
यह भी पढ़े – Shikhar Dhawan ने शानदार कैच पकड़कर दिखाई अकड़, तो शर्म से लाल हो गई प्रीति जिंटा, वायरल हुआ VIDEO