KKR vs PK मैच में जमकर गरजा इस खिलाड़ी का बल्ला, 153 विकेट लेने वाली गेंदबाज को मारी 3 बेक टू बेक बाउंड्री, Video हुआ वायरल

KKR vs PK: लंबे समय से दर्शक आईपीएल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब शनिवार को दूसरे दिन पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मोहाली के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। [...]

By ·

KKR vs PK: लंबे समय से दर्शक आईपीएल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब शनिवार को दूसरे दिन पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मोहाली के मैदान पर मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत करते हुए तेजी से रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा तो वही शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली।

KKR vs PK – सुनील नारायण की जमकर धुलाई

भानुका राजपक्षे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा किया। केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पूरे तरीके से बेबस नजर आए चार ओवर गेंदबाजी करने पर उन्होंने कुल 40 रन दिए और सिर्फ एक विकेट चटकाने में सफल हुए। सुनील नारायण ने आईपीएल के इतिहास में यह अब तक का सबसे खराब स्पेल किया है। इससे पहले उन्होंने चारों ओवर के स्पेल में सबसे ज्यादा 34 रन देकर एक विकेट लिया था।

सुनील नरेन अब तक अपने आईपीएल करियर में 153 विकेट चटका चुके हैं। लेकिन भानुका राजपक्षे ने इनकी जमकर धुलाई की। मैच के पांचवें ओवर में जब नरेन भानुका राजपक्षे को गेंदबाजी करने आए तो पहले ओवर की तीसरी चौथी और पांचवी बॉल पर लगातार बाउंड्री लगी। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े – “टुक-टुक अकैडमी का सरदार” IPL में भी फ्लॉप हुए KL Rahul, तो फैंस ने लगा दी ट्रोल्स की झड़ी

Cric AMP · Quick view
View full