Video: RCB के इस बल्लेबाज ने लगाया घातक छक्का, सिक्यूरिटी गार्ड के फोन के हुए टुकड़े, बाद में मिला आईफोन गिफ्ट

RCB: IPL 2023 के लिए सभी टीम इस समय तैयारियां करने में बिजी हैं। ज्यादातर टीम अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है और कुछ टीमों की तैयारी अभी अंतिम चरण में चल रही है। इस बार आरसीबी की टीम को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। आरसीबी के खिलाड़ी का एक वीडियो वायरल हो [...]

By ·

RCB: IPL 2023 के लिए सभी टीम इस समय तैयारियां करने में बिजी हैं। ज्यादातर टीम अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है और कुछ टीमों की तैयारी अभी अंतिम चरण में चल रही है। इस बार आरसीबी की टीम को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है। आरसीबी के खिलाड़ी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो प्रैक्टिस सेशन के दौरान लिया गया है।

आरसीबी के अनुज रावत ने तोड़ा सुरक्षाकर्मी का फोन

आरसीबी की टीम के सभी खिलाड़ी इस समय प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। RCB के बल्लेबाज अनुज रावत ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसकी वजह से एक सिक्योरिटी गार्ड का फोन टूट गया। बाद में उन्होंने उस सिक्योरिटी गार्ड को एक नया आईफोन गिफ्ट कर दिया। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो अनुज रावत ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच हुए एक मुकाबले के अंदर अनुज रावत ने 47 बॉल पर 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। जिसकी वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। उस पारी के लिए अनुज रावत को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। आरसीबी की टीम ने इस खिलाड़ी को 3.4 करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा था।

यह भी पढ़ें – Asia Cup 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, भारत नहीं जायेगा पाकिस्तान में खेलने, 18 अप्रैल से इस देश में खेले जायेंगे सभी मुकाबले

Cric AMP · Quick view
View full