“मैं आरसीबी ज्वाइन नहीं करना चाहता था…!” RCB के इस खिलाड़ी ने बयान देकर मचाई सनसनी, विराट कोहली के बारे में दे दिया ऐसा बयान
RCB: IPL 2023 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ज्यादातर टीम इस समय जमकर तैयारी कर रही है। आरसीबी की टीम इस लीग में जुड़ी हुई इकलौती ऐसी टीम है जिसे अभी तक आईपीएल का खिताब नसीब नहीं हुआ है। अब टीम के प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने एक ऐसा [...]
RCB: IPL 2023 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ज्यादातर टीम इस समय जमकर तैयारी कर रही है। आरसीबी की टीम इस लीग में जुड़ी हुई इकलौती ऐसी टीम है जिसे अभी तक आईपीएल का खिताब नसीब नहीं हुआ है। अब टीम के प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
RCB टीम का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी शाहबाज अहमद
शाहबाज अहमद ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि आरसीबी टीम मुझे सिलेक्ट करेगी। यह मेरे लिए बहुत ही आश्चर्य की बात थी। ईमानदारी से कहूं तो उस समय मेरे कंधे में चोट लगी हुई थी, हर क्रिकेटर आईपीएल खेलना चाहता है और मेरा घरेलू सीजन बहुत अच्छा चल रहा था।”
इसके आगे शाहबाज में बात करते हुए कहा कि, “एसोसिएशन के लोगों ने मुझे नीलामी में मौका दिया, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी टीम का हिस्सा बनूंगा। मैं तो सोच रहा था कि बिना बिके रह जाऊंगा तो और भी अच्छा होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि किसी भी आईपीएल की टीम को मेरी वजह से कोई समस्या है। अगर मैं फिट नहीं रहा तो मेरे लिए पूरा सीजन बेकार हो जाएगा।”
इसके आगे शाहबाज ने बताया कि मेरे साथ ईशान पोरेल को पंजाब की टीम ने चुन लिया था। उसके बाद मेरी बारी आई तो मैंने टीवी बंद कर दिया। उसके बाद मेरे दोस्तों ने मुझे फोन करके बताया कि आरसीबी की टीम में सेलेक्ट हो गया हूं जबकि मैंने सोचा कि यह कैसे हो गया।”
“मेरा सबसे बड़ा डर यही था कि आरसीबी की टीम ने मुझे चुन लिया, जिसके अंदर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली है। मेरी फील्डिंग की वजह से टीम को परेशानी होगी और विराट कोहली फील्डिंग को लेकर बहुत ही ध्यान रखते हैं। लोक डाउन के दौरान मुझे अपने कंधे की सर्जरी कराने का मौका मिला और जब लॉकडाउन के बाद में आरसीबी की टीम से मिला तो उस समय तक मैं पूरी तरीके से फिट हो चुका था।”