सबको पछाड़कर IPL Points Table 2023 में नं.1 पर पहुंची यह टीम, CSK की हुई टॉप 4 में एंट्री, MI और DC का हाल बेहाल

IPL Points Table 2023: आईपीएल 2023 के अंदर 8 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में था जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इसके बाद शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिला जिसमें चेन्नई

By ·

IPL Points Table 2023: आईपीएल 2023 के अंदर 8 अप्रैल को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में था जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इसके बाद शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिला जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत की वजह से 2023 की प्वाइंट्स टेबल के अंदर काफी खलबली मच गई है और दोनों मुकाबले खत्म होने के बाद में काफी बदलाव देखने को मिले।

दिल्ली कैपिटल्स की लगातार तीसरी हार

राजस्थान रॉयल्स के सामने खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 200 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में खेलने उतरी डेविड वॉर्नर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 142 रन ही बना सकी। जिसकी वजह से संजू सैमसन की टीम ने 57 रन से यह मैच जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स कि इस आईपीएल के अंदर यह लगातार तीसरी हार है।

IPL Points Table 2023 में हुए काफी बदलाव

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। तीन मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दो मुकाबले जीत लिए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉप 4 में एंट्री कर ली है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। लखनऊ सुपरजाइंट्स से पहले नंबर का स्थान राजस्थान ने छीन लिया है। इस समय लखनऊ सुपरजायंट्स दूसरे नंबर पर और गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर आ गई है। अगर गुजरात अपना तीसरा मुकाबला भी जीत जाती है तो वापस अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगी।

इस अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने दोनों मुकाबले हारकर सबसे नीचे है। वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम नवे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस की टीम इस समय आठवें नंबर पर है।

यह भी पढ़े – “6,4,4,4,4,1… 6 बॉल पर कूट डाले 23 रन, Ajinkya Rahane की हाहाकारी बैटिंग का विडियो हुआ वायरल, इस गेंदबाज को बनाया शिकार

Cric AMP · Quick view
View full