WTC Rankings की लिस्ट में इस टीम ने मारी बाजी, भारतीय टीम का स्थान देखकर लगेगा जोर का झटका, इन 2 टीमों के बीच तय हुआ फाइनल मुकाबला
WTC Rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम और भारतीय टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। इन दोनों ही टीमों के बीच में यह कांटे की टक्कर हमें देखने को मिलेगी। जो टीम जीत जाएगी वह टेस्ट की नई [...]
WTC Rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम और भारतीय टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। इन दोनों ही टीमों के बीच में यह कांटे की टक्कर हमें देखने को मिलेगी। जो टीम जीत जाएगी वह टेस्ट की नई चैंपियन बन जाएगी। पिछले काफी समय से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले हो रहे हैं। अब इस चैंपियनशिप की एक रैंकिंग लिस्ट जारी हो गई है जिसमें आस्ट्रेलिया पहले स्थान पर मौजूद है। आइए जानते हैं कि भारतीय टीम की पोजीशन इस रैंकिंग में कहां पर है।
WTC Rankings लिस्ट जारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली गई। भारतीय टीम ने 4 में से 2 मुकाबले जीते और 1 ड्रा करवा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में एक मुकाबला जीता है। इस सीरीज के बाद में ऑस्ट्रेलिया के 66.67 रैंकिंग प्वाइंट हो गए हैं। वहीं भारतीय टीम के 58.80 प्रतिशत रैंकिंग पॉइंट है। टॉप 2 के अंदर यह दोनों टीमें मौजूद हैं इसलिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इन दोनों टीमों के बीच में होने वाला है।
तीसरी स्थान की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम 55.56 प्रतिशत जीत अंकों के साथ मौजूद है। वही इस लिस्ट में चौथे स्थान पर इंग्लैंड, पांचवी स्थान पर श्रीलंका, छठे स्थान पर न्यूजीलैंड और सातवें स्थान पर पाकिस्तान मौजूद है। आठवें स्थान पर वेस्टइंडीज और लिस्ट में सबसे नीचे बांग्लादेश मौजूद है।
उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम यह फाइनल मुकाबला जीतकर अपनी टेस्ट की चैंपियनशिप को बरकरार रखेगी।