“बुमराह नहीं खेलेंगे तो दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी…!” Jasprit Bumrah के खिलाफ इस दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान, टीम इंडिया में मची खलबली

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को लेकर खबरें सुनने को मिल रही है कि आईपीएल 2023 के लिए जसप्रीत बुमराह पूरे तरीके से फिट नहीं है। इससे पहले अफवाह उड़ रही थी कि जसप्रीत बुमराह पूरे तरीके से फिट हैं और आईपीएल 2023 खेलेंगे। क्रिकेटर खिलाड़ियों को लेकर कई प्रकार की खबरें वायरल होती रह

By ·

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को लेकर खबरें सुनने को मिल रही है कि आईपीएल 2023 के लिए जसप्रीत बुमराह पूरे तरीके से फिट नहीं है। इससे पहले अफवाह उड़ रही थी कि जसप्रीत बुमराह पूरे तरीके से फिट हैं और आईपीएल 2023 खेलेंगे। क्रिकेटर खिलाड़ियों को लेकर कई प्रकार की खबरें वायरल होती रहती है लेकिन जसप्रीत बुमराह की वापसी कब होने वाली है इसका कोई पता नहीं है। अब इसको लेकर भारतीय टीम में कमेंटेटर के रूप में नजर आने वाले आकाश चोपड़ा ने एक बयान दिया है।

मुंबई इंडियंस को माननी होगी BCCI की बात

आकाश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा कि, “सबसे पहले आप देश के लिए खेलते हैं किसी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं, इसलिए बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर ध्यान रखेगा और अगर उन्हें आईपीएल खेलने की अनुमति नहीं मिलती है तो मुंबई इंडियंस को बीसीसीआई की बात मान लेनी चाहिए। अगर जसप्रीत बुमराह आईपीएल के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलते हैं तो इससे दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी।”

आकाश चोपड़ा ने इसके आगे बात करते हुए कहा कि, “जसप्रीत बुमराह हमारी नेशनल संपत्ति है, ऐसे में बीसीसीआई के पास ही अधिकार है कि वह उनकी फिटनेस पर ध्यान रखें। जब खिलाड़ी फिटनेस पास करके खेलता है तो उसका खेल में सुधार आता है। अगर खिलाड़ी अनफिट है और वह फिर भी खेल रहा है तो इससे उसके कैरियर को खतरा हो जाता है। इसलिए बीसीसीआई सुनिश्चित करेगी कि जसप्रीत बुमराह पूरी तरीके से फिट होने के बाद ही मैदान पर लौटे।”

Jasprit Bumrah की आसान नहीं वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज है। भारतीय टीम और बीजेपी को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और एकदिवसीय वर्ल्ड कप होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह को फिट होने का पूरा मौका दे रही है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full