MS Dhoni के सन्यास को लेकर इस दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान, फैंस को सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 बहुत ही खास होने वाला है। पूरे विश्व में अपनी शानदार कप्तानी और क्रिकेट के लिए फेमस महेंद्र सिंह धोनी को फैंस बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने एकदिवसीय और टी20 वर्ल्ड कप जीता है। आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर

By ·

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2023 बहुत ही खास होने वाला है। पूरे विश्व में अपनी शानदार कप्तानी और क्रिकेट के लिए फेमस महेंद्र सिंह धोनी को फैंस बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने एकदिवसीय और टी20 वर्ल्ड कप जीता है। आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए इन्होंने 4 बार उसे विनर बनाया है। कहा जा रहा है कि आईपीएल 2023 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है। इसके बाद आईपीएल से यह सन्यास ले लेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी अभी सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं। इन दिनों धोनी आईपीएल की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

MS Dhoni के सन्यास को लेकर हेडन ने दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से एक इंटरव्यू के अंदर बात करते हुए कहा है कि, “चेन्नई सुपर किंग्स इस साल आईपीएल का जश्न ही धूमधाम से मनाने वाली है, क्योंकि यह महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन हो सकता है। पिछले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी सन्यास लेने वाले थे लेकिन इस साल इनके आईपीएल करियर का अंत हो सकता है।”

मैथ्यू हेडन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, “महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एक अलग ही पहचान बनाई है, और बड़ी सफलता हासिल की है। 2 साल बीच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम आईपीएल नहीं खेल पाई लेकिन बाद में फिर से वापसी करते हुए धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल आईपीएल 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाला है। जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाना है। धोनी के फैंस के लिए यह आईपीएल बहुत ही खास होने वाला है।

यह भी पढ़े – कनिका-ऋचा की तूफानी बल्लेबाजी, जीत के बाद खुशी से झूम उठी RCB की टीम, जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full