वर्ल्ड कप फाइनल में Australia की रोमांचक जीत, इस खिलाड़ी की वजह से मिला ट्रॉफी उठाने का मौका

Australia: ऑस्ट्रेलिया महिला और साउथ अफ्रीका महिला के बीच हुए वर्ल्ड कप फाइनल मे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 157 रन का लक्ष्य दिया। बेथ मूनी की ताबड़तोड़ पारी की वज

By ·

Australia: ऑस्ट्रेलिया महिला और साउथ अफ्रीका महिला के बीच हुए वर्ल्ड कप फाइनल मे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 157 रन का लक्ष्य दिया। बेथ मूनी की ताबड़तोड़ पारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम करते हुए 19 रन से जीत दर्ज की। दक्षिणा अफ्रीका की तरफ से लौरा वालवार्ड ने अपनी टीम को जिताने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।

बेथ मूनी की तूफानी पारी

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद ख़राब रही लेकिन बेथ मूनी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। अपनी इस बल्लेबाजी में इन्होने 9 चौके और 1 आसमानी छक्का भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से आधे रन इन्होने अकेले ही बना दिए।

Australia ने मेजबान टीम को करवाया संघर्ष

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही और 5 ओवर में 17 ही रन बना पाए। इसके साथ ही ताजमिन ब्रितस का विकेट भी जल्दी गँवा दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जीत के लिए संघर्ष श्रीफ लौरा वालवार्ड ही करती नजर आई। एक छोर से इन्होने तेजी से रन बनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से इन्हें अच्छा साथ नहीं मिला। इन्होने जिम्मेदारी के साथ 48 गेंदों पर 61 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में इन्होने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाये।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full