Tilak Varma ने छुड़ाए आरसीबी के छक्के, 46 गेंदों में फोड़ डाले नाबाद 84 रन, देखें वीडियो

Tilak Varma: आरसीबी और मुंबई इंडियंस आज IPL 2023 में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। इस मुकाबला में फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद कर रहे थे। हालाँकि फैंस की उम्मीदों पर खरे तिलक वर्मा उतरे। तिलक वर्मा ने अकेले ही आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई, ज

By ·

Tilak Varma: आरसीबी और मुंबई इंडियंस आज IPL 2023 में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। इस मुकाबला में फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद कर रहे थे। हालाँकि फैंस की उम्मीदों पर खरे तिलक वर्मा उतरे। तिलक वर्मा ने अकेले ही आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई, जबकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये।

Tilak Varma ने छुड़ाए RCB के छक्के

तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में मात्र 46 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए। तिलक वर्मा की इस तूफानी बल्लेबाजी का आरसीबी के गेंदबाजों के पास कोई भी जवाब नहीं था। तिलाक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बनाए।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के सभी बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के आगे संघर्ष करते नजर आ रहे थे। तिलक वर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर नेहल वढेरा का रहा, जिन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए थे। टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा इस मुकाबले में सिर्फ 1 रन बना सके। वहीँ ईशान किशन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि तिलक वर्मा की पारी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पहली पारी में 171 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

Cric AMP · Quick view
View full