“यह तो शुन्य कुमार यादव है…!” Suryakumar Yadav के जीरो पर आउट होते ही सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, Video हो गया वायरल

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में सीरीज का दूसरा वनडे मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब

By ·

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में सीरीज का दूसरा वनडे मैच डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए इनवाइट किया। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती तीन विकेट बहुत ही जल्दी गिर गए। पहले ही और में शुभमन गिल आउट हो गए। उसके बाद रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पहले ही बॉल पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव के इस प्रकार से जल्दी आउट होने की वजह से फैंस बहुत ही नाराज नजर आ रहे हैं।

Suryakumar Yadav हुई सीरीज में दूसरी बार गोल्डन डक

फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक अपना बल्ला नहीं खोला है। पहले और दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव बिलकुल एक ही अंदाज में गोल्डन डक आउट हो गए। मिचेल स्टार्क ने उन्हें मैदान पर आने के बाद बिलकुल भी संभलने का मौका नहीं दिया। फैंस को सूर्यकुमार यादव से बहुत उम्मीदे थे लेकिन एलबीडबल्यू आउट होने के बाद उन्होंने रिव्यु लेना भी ठीक नहीं समझा।

सूर्यकुमार यादव की इस परफॉरमेंस के बाद नाराज हुए फैंस ने इन्टरनेट पर जमकर इनका मजाक उड़ाया है। आप भी नीचे कुछ वायरल ट्वीट के ऊपर नजर डाल सकते है।

यह भी पढ़े – “श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ खेलो…!” ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डक आउट हुए Shubman Gill, सोशल मीडिया पर फैंस हुए खफा

Cric AMP · Quick view
View full