“खत्म, गुड बाय, टाटा…!” टीम इंडिया की हार के बाद Rohit Sharma आये फैंस के निशाने पर, केएल राहुल और पंत का नाम लेकर बने मजेदार मीम्स

Rohit Sharma: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच आज इंदौर में समाप्त हो गया है। भारतीय टीम के पास इस मैच में जीत हासिल करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने का अच्छा मौका था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 9 विकेट से हार की वजह से उम्मीदों पर पानी फिर गया।

By ·

Rohit Sharma: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच आज इंदौर में समाप्त हो गया है। भारतीय टीम के पास इस मैच में जीत हासिल करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करने का अच्छा मौका था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 9 विकेट से हार की वजह से उम्मीदों पर पानी फिर गया। भारतीय टीम में भले ही बड़े-बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन इस मैच के अंदर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पूरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई। चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष नहीं कर पाया।

Rohit Sharma ने फेरा उम्मीदों पर पानी

तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को 75 रन का आसान लक्ष्य मिला जो उन्होंने 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। पहले ही और की दूसरी बॉल पर जब अश्विन को विकेट मिला था, तो एक उम्मीद जगी कि भारतीय गेंदबाज चमत्कार कर सकते हैं। लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक भी विकेट नहीं गवाया।

सोशल मीडिया के ऊपर अब फैंस का गुस्सा इस मैच में हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर फुट रहा है। इंटरनेट के ऊपर अब रोहित शर्मा, अश्विन, केएल राहुल और ऋषभ पंत को लेकर कई तरीके से कमेंट किए जा रहे हैं। फैंस ने रोहित शर्मा विराट कोहली और केस भरत को टीम से बाहर करने की मांग कर दी है। आइए कुछ वायरल ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full