Shikhar Dhawan ने 99 रनों की नाबाद पारी खेली खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा, तो भड़के हुए फैंस ने BCCI को लगाईं फटकार

Shikhar Dhawan ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 99 रनों की नाबाद पारी खेली। हालाँकि वह इस पारी के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे, परन्तु इस सीजन अपने प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय टीम का दरवाजा जरुर खटखटाया हैं। यहाँ तक की भारतीय क्रिकेट

By ·

Shikhar Dhawan ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 99 रनों की नाबाद पारी खेली। हालाँकि वह इस पारी के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे, परन्तु इस सीजन अपने प्रदर्शन से उन्होंने भारतीय टीम का दरवाजा जरुर खटखटाया हैं। यहाँ तक की भारतीय क्रिकेट फैंस भी अब उनके समर्थन में आ चुके हैं, और बीसीसीआई को उन्हें बाहर रखने के लिए जमकर फटकार लगाईं हैं।

Shikhar Dhawan ने बचाई पंजाब किंग्स की लाज

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में, पंजाब किंग्स की टीम संघर्ष करती नजर आई। इस पूरी पारी के दौरान सिर्फ 2 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। हालाँकि तब भी कप्तान शिखर धवन ने इस मुकाबले में 66 गेंदों में 99 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स की टीम ने पहली पारी में 143 रनों का स्कोर खड़ा किया।

हालाँकि इस लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मात्र 17 ओवर में हासिल करके इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इस दौरान राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली। वहीँ मरक्रम ने भी नाबाद 37 रन बनाए।

फैंस ने उठाई शिखर धवन को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग

शिखर धवन इस सीजन पहले तीन मुकाबलों में ही 225 रन बना चुके हैं। वहीँ इस समय वह ऑरेंज कैप के माली भी हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं, कि शिखर धवन आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पिछले 8 सालो से हर सीजन 400 से अधिक रन बनाते आ रहे हैं। हालाँकि इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम से हमेशा नजरअंदाज ही किया जाता हैं। ऐसे में आने वाले विश्वकप और एशिया कप को देखते हुए अब फैंस ने उन्हें भारतीय टीम में ओपनर के तौर पर शामिल करने की मांग उठाई हैं।

Cric AMP · Quick view
View full