Delhi Capitals को मिली लगातार पांचवी हार, तो सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

Delhi Capitals ने शनिवार को इस सीजन अपना पाँचवाँ मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला, जहाँ उन्हें लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी द्वारा शानदार प्रदर्शन के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स की यह इस

By ·

Delhi Capitals  ने शनिवार को इस सीजन अपना पाँचवाँ मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला, जहाँ उन्हें लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी द्वारा शानदार प्रदर्शन के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मुकाबले में लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन लगातार पांचवी हार हैं, और वह अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में फैंस उन्हें अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Delhi Capitals को मिली 23 रनों से हार

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए कुछ हद तक अच्छा भी साबित हुआ। आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का स्कोर बनाया था। इस दौरान विराट कोहली ने 34 गेंदों में 50 रनों की एक पारी खेली। वहीँ अन्य कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका पर छोटी विस्फोटक पारियों ने टीम की मदद जरुर की। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचल मार्श और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत एकदम खराब रही। दिल्ली ने अपने पहले 3 विकेट सिर्फ 2 रनों पर खो दिए। हालाँकि इसके बाद मनीष पांडे ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी जरुर खेली, लेकिन वह 20 ओवर में सिर्फ 151 रन ही बना सके। दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में 23 रनों से हार मिली, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए।

Cric AMP · Quick view
View full