Vijay Shankar ने 24 गेंदों में कूटे 63 रन नाबाद, तो फैंस ने उठाई भारतीय टीम में शामिल करने की मांग

Vijay Shankar: भारतीय क्रिकेट में आईपीएल एक ऐसा मच बन चुका हैं, जहाँ बहुत सारे खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का मौका मिलता हैं। इसमें कुछ कामयाब होते हैं, जिन्हें भारतीय टीम में मौका मिल जाता हैं, वहीँ कुछ यहाँ भी फ्लॉप आते हैं। ऐसे में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के

By ·

Vijay Shankar: भारतीय क्रिकेट में आईपीएल एक ऐसा मच बन चुका हैं, जहाँ बहुत सारे खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का मौका मिलता हैं। इसमें कुछ कामयाब होते हैं, जिन्हें भारतीय टीम में मौका मिल जाता हैं, वहीँ कुछ यहाँ भी फ्लॉप आते हैं। ऐसे में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में विजय शंकर ने क्रिकेट में अपनी वापसी की हैं। उनकी बल्लेबाजी देखकर अब फैंस उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

Vijay Shankar की तूफानी बल्लेबाजी

विजय शंकर ने इस मुकाबले में 24 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने पारी की अंतिम 11 गेंदों पर ही 41 रन बनाए थे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।

दरअसल विश्वकप 2019 के समय में विजय शंकर को भारतीय टीम में काफी तवज्जो दी गयी थी। हालांकि उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। इसके बाद आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन गिरता ही चला गया, और उन्हें कई सालों के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। हालाँकि इस आईपीएल सीजन में उन्होंने बेहतरीन वापसी की हैं, जिसके चलते फैंस उन्हें फिर से भारतीय टीम में देखना चाहते हैं।

Cric AMP · Quick view
View full