Harry Brooke ने दिखाया 13 करोड़ का दम, 55 गेंदों में 100 जड़कर लूटी महफिल

Harry Brooke इस सीजन आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शुमार थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की रकम देकर ख़रीदा था। हालाँकि इस टूर्नामेंट के पहले तीनो मैचों में ब्रूक एकदम फ्लॉप नजर आये, जिसके चलते उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालाँक

By ·

Harry Brooke इस सीजन आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शुमार थे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की रकम देकर ख़रीदा था। हालाँकि इस टूर्नामेंट के पहले तीनो मैचों में ब्रूक एकदम फ्लॉप नजर आये, जिसके चलते उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालाँकि आज कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने, साबित कर दिया कि वह क्यों इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार हैं।

Harry Brooke ने जड़ा शतक

14 अप्रैल को ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले में, कोलकाता नाईट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ही 228 रन जड़ दिए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर हैं। इस दौरान कप्तान एडन मारक्रम ने मात्र 26 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली।

वहीँ सबसे ज्यादा 100 रन हैरी ब्रूक ने बनाए। IPL 2023 में यह पहला शतक हैं, जो हैरी ब्रूक के बल्ले से आया हैं। इस मुकाबले में उन्हें ओपन करने का मौका मिला था, जहाँ उन्होंने मात्र 55 गेंदों में यह शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी लगाए। उनकी इस तूफानी बलेबजी को देखकर सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड होने लगे, जहाँ लोगों ने उन पर खूब प्यार लुटाया।

Cric AMP · Quick view
View full