“खूबसूरत और कातिल…” Issy Wong की तूफानी पारी देख दिल दे बैठे फैंस, इंटरनेट पर वायरल हो रहा विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो

Issy Wong: महिला प्रीमियर लीग में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में यूपी की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ। हालाँकि Issy Wong की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम एक अ

By ·

Issy Wong: महिला प्रीमियर लीग में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में यूपी की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ। हालाँकि Issy Wong की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रही।

यूपी वारियर्स की घातक गेंदबाजी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टूर्नामेंट में पहली बार उनके सभी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये। हैली मैथ्यूज के द्वारा 35 रन बनाए जाने के बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा नहीं टिक पाया। कप्तान हरमनप्रीत ने बेशक 25 रनों की पारी खेली, लेकिन यह काफी नहीं थे। इस दौरान यूपी के लिए सोफी एकलस्टोन ने 3 विकेट झटके। वहीँ राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।

Issy Wong की तूफानी बल्लेबाजी

हालाँकि बल्लेबाजी के लिए इतनी मुश्किल होने के बावजूद मुंबई इंडियंस की इजी वॉन्ग ने सिर्फ 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम 127 रनों का लक्ष्य हासिल कर सकी। वॉन्ग ने इस दौरान 4 चौके और 1 तूफानी छक्का भी लगाया। उनकी इस बल्लेबाजी को देखकर फैंस उनके कायल हो चुके हैं।

Cric AMP · Quick view
View full