“टुक-टुक अकैडमी का सरदार” IPL में भी फ्लॉप हुए KL Rahul, तो फैंस ने लगा दी ट्रोल्स की झड़ी

KL Rahul पिछले लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन के कारण फैंस के निशाने पर हैं। इस साल भारतीय टीम के लिए उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं। हालाँकि बात जब आईपीएल की आती हैं, तो पिह्क्ले 4 सीजन से उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक रन बनाए हैं। हालाँकि इसके चलते भी उन्हें ऑरेंज

By ·

KL Rahul पिछले लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन के कारण फैंस के निशाने पर हैं। इस साल भारतीय टीम के लिए उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं। हालाँकि बात जब आईपीएल की आती हैं, तो पिह्क्ले 4 सीजन से उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक रन बनाए हैं। हालाँकि इसके चलते भी उन्हें ऑरेंज कैप के नाम पर अक्सर ट्रोल किया जाता रहा हैं।

IPL 2023 के पहले मैच में फ्लॉप हुए KL Rahul

केएल राहुल इस सीजन एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनका पहला मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए अच्छा साबित होता हुआ भी नजर आ रहा हैं।

इस मुकाबले में शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आ रहे केएल राहुल सिर्फ 8 रन बना सके और युवा गेंदबाज चेतन सांकरिया को अपना विकेट दे बैठे। इस दौरान उन्होंने एक छक्का जरुर लगाया, लेकिन बाकी सभी गेंदों पर वह संघर्ष करते नजर आये। केएल राहुल के इस तरह आउट होते ही एक बार फिर से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।

हालाँकि इस दौरान काइल मेयर्स लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विस्फोटक शुरुआत देने में कामयाब रहे। मेयर्स ने मात्र 38 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी की बदौलत सुपर जायंट्स की टीम अब 12 ओवर में 101 रन बना चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya बना रहे हैं Sholay 2, धोनी के साथ सामने आई अनदेखी तस्वीरें

Cric AMP · Quick view
View full