Shardul Thakur ने छुड़ाए RCB के छक्के, 29 गेंदों में कूट डाले 68 रन और ट्विटर पर खूब लूटी महफिल

Shardul Thakur: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में एक समय आरसीबी की टीम ने पूरी तरह से पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन अकेले शार्दुल ठाकुर ने आरसीबी के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। एक समय KKR टीम का स्कोर [...]

By ·

Shardul Thakur: आईपीएल में आज का मुकाबला आरसीबी और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में एक समय आरसीबी की टीम ने पूरी तरह से पकड़ बनाई हुई थी, लेकिन अकेले शार्दुल ठाकुर ने आरसीबी के गेंदबाजों का धागा खोल दिया। एक समय KKR टीम का स्कोर 150 से भी कम नजर आ रहा था, लेकिन शार्दुल ने अकेले के दम पर उनका स्कोर 200 पार करवा दिया।

Shardul Thakur की विस्फोटक बल्लेबाजी

इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में केकेआर को किसी भी स्थिति में एक बड़ा स्कोर बनाना था। हालाँकि रहमानुल्लाह गुरबाज को छोड़कर टॉप आर्डर में कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। कप्तान नितीश राणा सहित, वेंकटेश अय्यर, और मंदीप सिंह सिंगल डिजिट स्कोर अपना विकेट खो बैठे। हालाँकि इस दौरान गुरबाज ने 57 रनों की पारी खेलकर केकेआर की पारी को संभाले रखा।

इसके बाद आंद्रे रसेल भी डक आउट हो गए, और केकेआर की टीम मुश्किल में आ गयी। हालाँकि इसके बाद रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने शतकीय साझेदारी की। इस दौरान रिंकू सिंह ने 46 रनों की पारी खेली। वहीँ शार्दुल ठाकुर ने मात्र 29 गेंदों में 68 रन फोड़ डाले। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। अपनी इस पारी की बदौलत वह KKR का स्कोर 204 तक पहुंचा पाए। Shardul Thakur की इस पारी के बाद ट्विटर पर लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ट्रेंड होने लगा।

Cric AMP · Quick view
View full