6 4 4 6 4”, Sophie Devine ने 36 गेंदों में कूट डाले 99 रन, गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों की नीकली हवा तो ट्विटर पर बने मजेदार मीम्स

Sophie Devine: महिला प्रीमियर लीग में शनिवार का मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी की ओपनर बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी खेली। हालाँकि वह इस दौरान शतक से चूक गई, लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने इस मुकाबले में 8

By ·

Sophie Devine: महिला प्रीमियर लीग में शनिवार का मुकाबला आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी की ओपनर बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी खेली। हालाँकि वह इस दौरान शतक से चूक गई, लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने इस मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

RCB की लगातार दूसरी जीत

इस मुकाबले में आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान लौरा वुलफार्ट ने 64 रनों की पारी खेली। वहीँ आरसीबी के गेंदबाज एक बार फिर से फ्लॉप रहे।

हालाँकि इस लक्ष्य का पीछा करनी उतरी आरसीबी की शुरुआत विस्फोटक रही। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आरसीबी के लिए सबसे बड़ी 125 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इस दौरान स्मृति मंधाना 37 रन बनाकर आउट हुई। अंत में एलिसे पैरी ने 19 और हीथर नाईट ने 22 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।

Sophie Devine ने खेली तूफानी पारी

इस दौरान सोफी डिवाइन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली। हालाँकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर सकी लेकिन यह इस टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर बन गया हैं। इस दौरान उन्होंने 8 तूफानी छक्के जड़े और गेंदबाजों की हवा टाइट कर दी। पारी के दूसरे ही ओवर में उन्होंने 6,4,4,6,4 जड़कर 24 रन ठोक डाले। सोफी की यह तूफानी पारी देखकर अब ट्विटर पर मजेदार मीम्स बन रहे हैं।

Cric AMP · Quick view
View full