पचासा बनाकर भी ट्रोल हुए KL Rahul, फैंस ने स्ट्राइक रेट को लेकर बनाए मजेदार मीम्स

KL Rahul: आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की फ्रॉम वापस आ गयी, और शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। हालाँकि यह पारी धीमी थी, जिसका खामियाजा उन्हें मैच हारकर भुगतना पड

By ·

KL Rahul: आईपीएल 2023 का 21वां मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की फ्रॉम वापस आ गयी, और शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। हालाँकि यह पारी धीमी थी, जिसका खामियाजा उन्हें मैच हारकर भुगतना पड़ा। हालाँकि इतना ही काफी नहीं था कि हमेशा ख़राब प्रदर्शन के लिए ट्रोल हो रहे केएल राहुल आज अच्छा खेलने पर भी ट्रोलर्स का शिकार बन गए।

पंजाब किंग्स ने 2 विकेट से जीता मैच

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों की पारी खेली। इसमें से 74 रन अकेले कप्तान केएल राहुल ने बनाए थे।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उनके पहले 2 बल्लेबाज सिर्फ 17 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। हालाँकि इसके बाद सिकंदर रजा ने 57 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के नजदीक पहुंचा दिया। अंत में शाहरुख़ खान ने मात्र 10 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

KL Rahul रन बनाकर भी हुए ट्रोल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने इस मुकाबले में 56 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। यह इस सीजन उनका पहला अर्द्धशतक हैं। उनकी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और सिर्फ 1 छक्का लगाया, जिसके कारण उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 132 की थी। ऐसे में मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया।

Cric AMP · Quick view
View full