Umesh Yadav ने लगाया शानदार छक्का तो खुशी से झूम उठे विराट कोहली, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो

Umesh Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय पारी 109 रन पर ऑल आउट हो गई है। भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज आज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। विराट कोहली और शुभमन गिल ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन ज्यादा समय तक [...]

By ·

Umesh Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय पारी 109 रन पर ऑल आउट हो गई है। भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज आज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। विराट कोहली और शुभमन गिल ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं रुक पाए। अंतिम क्षणों में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को इस मुसीबत से निकालने की कोशिश की। उन्होंने अंतिम समय में ऐसा छक्का जड़ा जिसको देखकर भारतीय टीम के होश उड़ गए। इतना ही नहीं विराट कोहली भी इस छक्के को देखने के बाद काफी खुश नजर आए।

Umesh Yadav के छक्के पर झूमे विराट कोहली

निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए उमेश यादव ने अपनी टीम की बिखरी पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में चौके और छक्के जड़े। नवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे उमेश यादव ने दो आसमानी छक्के लगाए और 13 गेंद पर 17 रन की पारी खेली। इनका 31वें ओवर में 20 बॉल पर लगाया गया छक्का काबिले तारीफ था।

उमेश यादव ने टॉड मर्फी की लेग साइड में जाती बॉल को स्वीप शॉट लगाकर बाउंड्री से बाहर हवा में पहुंचाया। इस छक्के को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली का जबरदस्त एक्शन नजर आया। इस छक्के पर वे जोर-जोर से ताली बजाते हुए नजर आए। अब इनका यह वीडियो इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े – Video: जीत हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कर दी नीच हरकत! Shreyas Iyer को बेईमानी से कर दिया आउट

Cric AMP · Quick view
View full