Umran Malik की गेंद बनी बंदूक की गोली, 10 फुट दूर जाकर गिरे स्टंप, देखकर बल्लेबाज भी हुआ चकित, देखें वीडियो
Umran Malik: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालाँकि यह फैसला अब उन्ही पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज विस्फोटक अं
Umran Malik: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालाँकि यह फैसला अब उन्ही पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा हैं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
Umran Malik की शानदार गेंदबाजी
इस मुकाबले में गेंदबाजों के लिए अधिक मदद नहीं थी। हालाँकि बावजूद इसके, उमरान मलिक ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इस मुकाबले में सबको हैरान किया हैं। उमरान मलिक ने इस पारी के 15वे ओवर में देवदत्त पडिक्क्ल का विकेट झटका। इस दौरान उनकी गेंद इतनी तेज थी, कि वह देवदत्त को नजर भी नहीं आई। वहीँ स्टंप्स भी उखाड़कर काफी दूर जाकर गिरे। उनके इस विकेट को अब काफी तारीफ़ मिल रही हैं, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
.@umran_malik_01 doing Umran Malik things! 👍
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2023
Relive how he picked his first wicket of the #TATAIPL 2023 👇#SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/QD0MoeW1vF
राजस्थान रॉयल्स की विस्फोटक बल्लेबाजी
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजो पूरी तरह से हावी रहे। इस दौरान यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, और कप्तान संजू सैमसन ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। वहीँ अंत में हेट्मायर ने 22 रनों की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 200 पार करवाया। 20 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन था। वहीँ इस दौरान फज़लहक़ फारुकी और टी नटराजन ने 2-2 विकेट झटके।