Video: LSG की टीम में आया उमरान मलिक को टक्कर देने वाला गेंदबाज, तूफानी स्पीड से उड़ाए सबके होश, देखे वायरल वीडियो

LSG: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के अंदर पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला खामोश नजर आया। इस मैच के जरिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज युद्धवीर सिंह ने इनको बोल्ड आउट किया। अपने पहले ही मैच मे

By ·

LSG: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के अंदर पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला खामोश नजर आया। इस मैच के जरिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज युद्धवीर सिंह ने इनको बोल्ड आउट किया। अपने पहले ही मैच में युद्धवीर सिंह ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए सबको हैरान कर दिया। इन्होंने 150 से भी ज्यादा की स्पीड में गेंदबाजी की जिसकी वजह से उमरान मलिक भी हैरान हो गए।

LSG के युद्धवीर सिंह की घातक गेंदबाजी

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाज बिना कोई अच्छी पारी खेली आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर जम्मू कश्मीर के घातक गेंदबाज युद्धवीर सिंह के हाथों आउट हो गए।

युद्धवीर सिंह ने इनको 150किमी से भी ज्यादा की गति से गुड लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर इन्होंने कवर की दिशा में शॉट खेलने का प्रयास किया। लेकिन चकमा खा बैठे और रफ्तार भरी गेंद सीधे इनके स्टंप उखाड़ ले गई। युद्धवीर सिंह ने अपने क्रिकेट का शानदार तरीके से जश्न भी मनाया। इनकी तेज गति की गेंदबाजी देखकर इनकी तुलना उमरान मलिक से होने लगी है।

इनकी घातक गेंदबाजी का वीडियो आप ही देख सकते हैं

यह भी पढ़े – बाउंड्री पर Shahrukh Khan ने पकड़ा असंभव कैच, बाउंड्री के बाहर छलांग लगाकर किया हैरतअंगेज कारनामा, देखे वायरल Video

Cric AMP · Quick view
View full