VIDEO: वेंकटेश अय्यर ने RCB फैन को दिया दिल, कोहली का कैच पकड़कर दी फ्लाइंग KISS, तो शर्माने लगी मिस्ट्री गर्ल

वेंकटेश अय्यर: आईपीएल में बुधवार का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। इस सीजन यह कोलकाता नाईट राइडर्स की सिर्फ तीस

By ·

वेंकटेश अय्यर: आईपीएल में बुधवार का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। इस सीजन यह कोलकाता नाईट राइडर्स की सिर्फ तीसरी जीत हैं, जिसमे से 2 जीत उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दर्ज की हैं। वहीँ इस जीत में कोई बड़ा योगदान न होने के बावजूद, वेंकटेश अय्यर इस मैच के बाद चर्चा का विषय रहे।

KKR की शानदार जीत

इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में KKR ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 200 रनों का विशाल टोटल खड़ा किया। इसमें सबसे बड़ा योगदान जैसन रॉय का रहा, जिन्होंने 56 रनों की पारी खेली। वहीँ नितीश राणा ने भी 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली और इस टोटल में अहम् योगदान दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पूरी बल्लेबाजी एक बार फिर टॉप आर्डर पर निर्भर नजर आई। ऐसे में जब फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल जल्दी आउट हो गए, तब विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारी भी टीम को नहीं बचा पाई। आरसीबी की टीम 20 ओवर में सिर्फ 179 रन ही बना सके और यह मैच 21 रनों से हार गई।

वेंकटेश अय्यर का RCB फैन पर आया दिल

इस मैच के दौरान वेंकटेश अय्यर ने कुछ ऐसा किया कि, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब वायरल हो रहा हैं। दरअसल 13वें ओवर के दौरान जब आंद्रे रसल गेंदबाजी कर रहे थे, तब विराट कोहली ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। इस दौरान वेंकटेश अय्यर ने उनका कैच पकड़ लिया, इसके बाद उन्होंने दर्शकों में बैठी एक RCB फैन को फ्लाइंग किस दी। इसके बाद वह लड़की भी कैमरा पर शर्माते नजर आई। यह विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें