Venkatesh Iyer ने 49 गेंदों में कूटा शतक, MI के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाकर लूटी महफिल

Venkatesh Iyer: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले तीन मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाई थी। वहीँ कोलकाता नाईट राइडर्स ने 4 में से 2 मुकाबले में जीते हैं। यह [...]

By ·

Venkatesh Iyer: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले तीन मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाई थी। वहीँ कोलकाता नाईट राइडर्स ने 4 में से 2 मुकाबले में जीते हैं। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घरेलु मैदान पर खेला जा रहा हैं, ऐसे में वह इसे जीतने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

Venkatesh Iyer ने लगाया शतक

हालाँकि वेंकटेश अय्यर आज मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 185 रन बनाए हैं, जिसमे से 104 अकेले वेंकटेश अय्यर के बल्ले से निकले हैं। वहीँ उनके अलावा रसल इकलौते बल्लेबाज थे जिन्होंने 20 रनों का आंकड़ा पार किया और 21 रन बनाए।

वेंकटेश अय्यर ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना करते हुए कुल 104 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने 15 साल पहले यह कारनामा किया था। उनकी इस पारी के बाद अब वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं।

Cric AMP · Quick view
View full