VIDEO: Vijay Shankar ने लगाईं छक्कों की हैट्रिक, 24 गेंदों में कूटे तबाड़तोड़ 63 रन
Vijay Shankar: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबला में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया हैं, और राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। राशिद ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
Vijay Shankar: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबला में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया हैं, और राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। राशिद ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसे उनकी टीम ने बिलकुल सही साबित किया हैं।
Vijay Shankar ने लगाई छक्कों हैट्रिक
A hat-trick of MAXIMUMS, ft. @vijayshankar260 🔥 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023
Relive those SIXES 🔽 #TATAIPL | #GTvKKR | @gujarat_titans pic.twitter.com/nnRwMh3LtJ
इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के लिए विजय शंकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने मात्र 24 गेंदों में 63 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए। विजय शंकर ने इस दौरान पारी के अंतिम ओवर में छक्कों की हैट्रिक भी जड़ दी। इस दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। शंकर ने पारी की तीसरी, चौथी, और पांचवी गेंद पर लगातार छक्के जड़े।
गुजरात टाइटंस की तूफानी बल्लेबाजी
गुजरात की तरफ से यह तूफानी बल्लेबाजी करने वाले विजय शंकर इकलौते बल्लेबाज नहीं थे। बल्कि सभी खिलाड़ियों ने से जितने ज्यादा रन हो सके, टीम के लिए बनाए हैं। गुजरात की पारी में युवा साईं सुदर्शन ने 53 रनों की पारी खेली, वहीँ शुभमन गिल ने भी 39 रन बनाए। सभी बल्लेबाजों के एकजुट प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटन्स की टीम ने पहली पारी में 204 रनों का स्कोर बना लिया हैं।
वहीँ इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स ने तीसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया हैं। गुजरात को पहली सफ़लत मोहम्मद शमी ने गुरबाज को 15 के स्कोर पर आउट करके दिलवाई। यह खबर लिखे जाने तक कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम अब 20 रन बना चुकी हैं।