WATCH: 6,6,6 लगाकर Vijay Shankar ने दिलाई गुजरात टाइटंस को धमाकेदार जीत, वायरल हुआ VIDEO

Vijay Shankar: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में हमें दोनों टीमों की तरफ से विस्फोटक पारियां देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजी गुजरात टाइटन्स ने मारी और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत [

By ·

Vijay Shankar: आईपीएल में आज का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में हमें दोनों टीमों की तरफ से विस्फोटक पारियां देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजी गुजरात टाइटन्स ने मारी और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम इस सीजन की सबसे सफल टीम बन गई हैं। गुजरात टाइटन्स के अब 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गए।

मजबूत शुरुआत के बाद KKR हुई ढेर

इस मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स को गुरबाज ने शानदार शुरुआत दी। गुरबाज ने इस मुकाबले में मात्र 39 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालाँकि इस दौरान उन्हें किसी भी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला, और अंत में आंद्रे रसेल की 36 रनों की पारी के साथ ही 179 रनों का टोटल बनाया। इस दौरान मोहम्मद शमी ने 3 और जोशुआ लिटिल ने 2 विकेट झटके।

Vijay Shankar की तूफानी बल्लेबाजी से मिली GT को जीत

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को भी शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दी। शुभमन ने इस मुकाबले में 49 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 और डेविड मिलर ने 32 रनों की नाबाद पारी खेली।

हालाँकि टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान विजय शंकर का रहा। विजय शंकर ने इस मुकाबले में मात्र 24 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 2 चौके लगाए। इस दौरान 3 छक्के उन्होंने 17वें ओवर में लगाए और कुल 24 रन इस ओवर में बनाए। शंकर ने इस ओवर की पहली ही दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाए। इसके बाद दो सिंगल लिए, फिर चौका लगाया और फिर अंतिम गेंद पर छक्का लगाया। अंत में नितीश राणा ने टीम को जीत भी छक्के के साथ ही दिलाई।

Cric AMP · Quick view
View full