विंटेज MS Dhoni की धमाकेदार वापसी, गुजरात के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से विस्फ़ोटक बल्लेबाजी, लगातार जड़े चौके-छक्के

MS Dhoni आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में CSK की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच के साथ ही उन्होंने लगभग एक साल बाद क्रिकेट में वापसी की हैं। इससे पहले भी उन्होंने सिर्फ आईपीएल का पिछला सीजन खेला था। हालाँकि इस बार वापसी करने से पहले [...]

By ·

MS Dhoni आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में CSK की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच के साथ ही उन्होंने लगभग एक साल बाद क्रिकेट में वापसी की हैं। इससे पहले भी उन्होंने सिर्फ आईपीएल का पिछला सीजन खेला था। हालाँकि इस बार वापसी करने से पहले धोनी ने जमकर तैयारी की थी, जिसका रिजल्ट हमें आज के मुकाबले में देखने को भी मिला। इस मुकाबले में धोनी ने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

MS Dhoni का विंटेज रूप

यह बात किसी से छिपी नहीं हैं कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। इस मैच में भी उनका यही अंदाज हमें देखने को मिला। हालाँकि इस दौरान उन्हें ज्यादा गेंद खेलने को नहीं मिली। इस मुकाबले में महेंद सिंह धोनी ने मात्र 7 गेंद खेली और 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने अंतिम ओवर में एक चौका और एक छक्का भी लगाया। धोनी की यह तूफानी बल्लेबाजी देखकर दर्शक एकदम झूम उठे।

फिलहाल अगर मैच की बात करे तो यहाँ गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। यह उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ, क्योंकि ऋतुराज गायाकवाड़ को छोड़कर CSK का कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सका। गायकवाड ने इस मुकाबले में 92 रनों की पारी मात्र 50 गेंदों पर खेली। इस दौरान गायकवाड ने 9 छक्के और 4 चौके जड़े। वहीँ गुजरात की तरफ शमी, राशिद और जोशुआ ने 2-2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: VIDEO: गायकवाड़ ने Hardik Pandya के छुड़ाए छक्के, लगातार दो तूफानी छक्के देख उड़े पांड्या के होश

Cric AMP · Quick view
View full