WATCH: लाइव मैच में Virat Kohli ने गांगुली को दिखाई औकात, चिल्लाते नजर आये कोहली तो उतर गया गांगुली का मुंह

Virat Kohli: शनिवार 15 अप्रैल को आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरसीबी ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। हालाँकि इस पूरे मुकाबले म

By ·

Virat Kohli: शनिवार 15 अप्रैल को आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार पांचवी हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरसीबी ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। हालाँकि इस पूरे मुकाबले में दोनों टीमों से ज्यादा विराट कोहली और सौरव गांगुली की चर्चा रही। जहाँ विराट कोहली अपना प्रदर्शन दिखाते नजर आये तो, गांगुली का मुंह उतरा हुआ नजर आया।

Virat Kohli ने 50 बनाकर दिखाया दम

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में कोहली ने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीँ अपना अर्द्धशतक पूरा होते ही, उन्होंने बेहद ही अग्रेसिव अंदाज में इसका जश्न मनाया और डगआउट में बैठे सौरव गांगुली की तरफ गुर्राते नजर आये।

दरअसल जिस समय सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष थे, उसी समय विराट कोहली को सभी टीमों की कप्तानी से हटा दिया गया था। यह काम बिना उनकी मर्जी से हुआ था, जिसके कारण दोनों के बीच काफी मनमुटाव की ख़बरें सामने आई, जिसका एक उदाहरण हमें आज भी देखने को मिला। यहाँ तक की फील्डिंग के दौरान भी विराट कोहली को सौरव गांगुली की तरफ घूरते देखा गया। वहीँ मैच के बाद हाथ मिलाने के समय भी विराट कोहली ने गांगुली से हाथ नहीं मिलाया।

Cric AMP · Quick view
View full