खराब फॉर्म से परेशान Virat Kohli और अनुष्का पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, VIDEO वायरल

Virat Kohli इस समय टेस्ट क्रिकेट में अपनी ख़राब फॉर्म से परेशान नजर आ रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हालाँकि, इस दौरान विराट कोहली एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। यहाँ तक कि पिछली 20 टेस्ट पारियों में विराट कोह

By ·

Virat Kohli इस समय टेस्ट क्रिकेट में अपनी ख़राब फॉर्म से परेशान नजर आ रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हालाँकि, इस दौरान विराट कोहली एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। यहाँ तक कि पिछली 20 टेस्ट पारियों में विराट कोहली के नाम एक भी अर्द्धशतक नहीं हैं। ऐसे में अपने दिमाग को शांत करने के लिए विराट कोहली अब अपने परिवार के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे हैं।

परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे Virat Kohli

विराट कोहली ने शनिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ दर्शन किये। इस दौरान यहाँ उन्होंने आम जनता की तरह पूजा की, और शिवलिंग स्नान भी करवाया। उनकी पूजा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वायरल हो रहा हैं।

इससे पहले भी विराट कोहली नीम करोली बाबा के आश्रम में गए थे। इसके बाद उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में बेहतरीन वापसी की थी। और सिर्फ कुछ मैचों के अंतराल में ही लगातार 4 शतक जड़ दिए थे। हालाँकि टेस्ट क्रिकेट में उनका कमजोर प्रदर्शन जारी रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला अब 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli के साथ घटा बड़ा हादसा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलना हुआ मुश्किल

Cric AMP · Quick view
View full